गरौठा झांसी
डिप्टी सीएमओ नरेश अग्रवाल द्वारा रमपुरा स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण डॉक्टर मिले नदारद
ग्रामीण एडिटर धीरेंद्र रायकवार
तहसील गरौठा के ग्राम रामपुरा में स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने आए झांसी से डिप्टी सीएमओ नरेश अग्रवाल ने ग्राम रामपुरा में स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया कहने को तो 12 पलंग का स्वास्थ्य केंद्र बना हुआ है देखने में यह अस्पताल बीहड़ जैसा दिखता है बताते चलें की झांसी जिले के गरौठा के अंतर्गत ग्राम रमपुरा में भगवान भरोसे चल रहा है स्वास्थ्य केंद्र न तो यहां पर लाइट की व्यवस्था न ही पानी की सभी वार्ड व टॉयलेट बगैरा गंदगी से भरे पड़े हुए हैं जहां पर सफाई व्यवस्था नाममात्र की है और यहां के स्वास्थ्य केंद्र की दुर्दशा बद से बदतर स्थिति में पड़ी हुई है डॉक्टर के यहां कभी कभार ही आते हैं एक वार्ड बॉय के भरोसे चल रहा है रामपुरा का स्वास्थ्य केंद्र जब झांसी जिले से आए डिप्टी सीएमओ नरेश अग्रवाल ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया तो डॉक्टर नदारद पाए गए वही डिप्टी सीएमओ का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा की डॉक्टर की 4 दिन का वेतन काट दिया जाएगा और आगे से स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर को प्रतिदिन स्वास्थ्य केंद्र में आना होगा ब मरीजों का उचित इलाज करना होगा जिससे ग्रामीणों को इधर-उधर ना भटकना पड़े और रमपुरा स्वास्थ्य केंद्र में ही उचित इलाज मिल सके
रिपोर्ट मुबीन खान गरौठा