• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

मऊरानीपुर तहसील दिवस का आयोजन आए 127 प्रार्थना पत्र:रिपोर्ट-अमित समेले

मऊरानीपुर झांसी न्यूज़

मऊरानीपुर तहसील दिवस का आयोजन आए 127 प्रार्थना पत्र: रिपोर्ट अमित समेले

ग्रामीण एडिटर धीरेंद्र रायकवार

मऊरानीपुर तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी बान्या सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया जिस में कुल 127 प्रार्थना पत्र आए जिसमें से 7 का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका तहसील दिवस में अधिकतर मामले विद्युत पेयजल राजस्थान पेंशन आवास अवैध कब्जा सहित अन्य मामले छा़य रहे जिसमें ग्राम बड़ा गांव निवासी लाखन सिंह पुत्र नाथू सिंह जमीन पर से अवैध कब्जा हटवाए जाने की मांग की ग्राम पडरा निवासी रेखा पत्नी अशोक ने जमीन की पैमाइश किए जाने पाना पत्नी हीरालाल मोहल्ला शिवगंज निवासी आवास दिलाए जाने की मांग की मऊरानीपुर के मोहल्ला परिवारी पूरा निवासी शुभम पांडे पुत्र शिव शंकर ने टीकमगढ़ बस स्टैंड से अग्रसेन कॉलेज के बीच ATM खुलवाए जाने की मांग की ग्राम घाट कोटरा निवासी बेनी पुत्र परसादी ने आवास दिलवाए जाने की मांग की मोहल्ला पुरानी बलाई निवासी सुंदरलाल ने 11000 की लाइन हटवाए जाने की जमुना प्रसाद पुत्र छदामी निवासी कटेरा ने दुकान की तोड़फोड़ वह महिलाओं के साथ की गई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की ग्राम पचौरा निवासी लखनलाल पुत्र नाथूराम ने खेत की सेक्टर पर से अवैध कब्जा हटवाए जाने की मांग की ग्राम सेकरा निबासी रामकुमार ने आबादी की जमीन पर रुके जाने की मांग कि चल रहे तहसील दिवस में अचानक अपर आयुक्त उर्मिला सोनकर ने पहुंचकर तहसील दिवस का जायजा लिया साथ ही तहसील दिवस में उपस्थित और अनुपस्थित अधिकारियों के बारे में जानकारी ली तथा सभी की उपस्थिति को जाना है साथ ही उन्होंने अनुपस्थित अधिकारियों की वेतन रोके जाने के निर्देश भी दिए तथा तहसील दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुना इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह नायब तहसीलदार शिवम नारायण श्रीवास्तव खंड विकास अधिकारी जामवंत अधिशासी अभियंता विद्युत बाबू कोतवाली प्रभारी के के पांडे अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मऊरानीपुर कल्पना शर्मा रानीपुर सपना उप संभागीय कृषि अधिकारी डिंपल कैन सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे

रिपोर्ट
अमित समेले

Jhansidarshan.in