मऊरानीपुर झांसी न्यूज़
मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चुरारा के लगभग दो दर्जन ग्रामीणों ने तहसील दिवस में पहुंचकर जमकर हंगामा काटा: रिपोर्ट अमित समेले
ग्रामीण एडिटर धीरेंद्र रायकवार
मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चुरारा के लगभग दो दर्जन ग्रामीणों ने तहसील दिवस में पहुंचकर जमकर हंगामा काटा तथा आरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम के कोटेदार ने उनके राशनकार्डों को फाड़ दिया तथा राशन देने से इनकार करते हुए भगा दिया गया तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देते हुए राशन विक्रेता के ऊपर कार्यवाही करने और राशन दिलवाए जाने की मांग की जानकारी के अनुसार ग्राम चुरारा निवासी लगभग दो दर्जन महिलाएं मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में पहुंची और उप जिलाधिकारी को पत्र देकर बताया कि ग्राम के कोटेदार ने उन्हें राशन देने से मना कर दिया तथा कई महीनों से राशन नहीं दे रहा है जब राशन ना देने की वजह पूछी तो उक्त कोटेदार द्वारा राशन कार्ड फाड़ कर भगा दिया जिसकी शिकायत उप जिला अधिकारी से करते हुए कोटेदार के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही व राशन दिलवाए जाने की मांग की गई
रिपोर्ट
अमित समेले