हड़ताली लेखपालों पर चला प्रशासन का चाबुकः रिपोर्ट- नेहा वर्मा
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
हमीरपुर जनपद में हड़ताल कर रहे लेखपालों पर प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी। शुक्रवार को नोटिस थमाने के बाद शनिवार से लेखपालों पर गाज गिरनी शुरू हो गई। सबसे पहले लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष राठ को निलंबित किया गया।
ज्ञात हो कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बीते 19 जून से आन्दोलन कर रहे लेखपालों ने 3 जुलाई से अनिश्चित कालीन कार्य बहिस्कार कर दिया था। तहसील स्तर पर धरने के बाद अब लेखपाल जिला मुख्यालय में धरने पर डटे हुए हैं। लेखपालों की हड़ताल से तहसील में कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया। जिला स्तर पर वार्ता के बावजूद लेखपाल हड़ताल वापस लेने पर राजी नहीं हुए। जिसके बाद जिला प्रशासन ने लेखपालों के खिलाफ सख्त रूख अपना लिया। एसडीएम सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को हड़ताली लेखपालों को नोटिस थमाये गये थे। जिस के बाद शनिवार को लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष राठ सुरेश कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है।
neeraj