• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

हाईवे पर होने वाली मौत व दुर्घटनाओं का क्यों है सेमरी टोल प्लाजा जिम्मेदार, पढ़े धीरेन्द्र रायकवार की यह खास रिपोर्ट

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

झाँसी –

बड़ी बड़ी कंपनियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपने टोल प्लाजा के माध्यम से लोगों से टोल टैक्स वसूल रही है, भोली भाली जनता टोल प्लाजा पर लगने वाले शुल्क को दे रहे हैं, लेकिन संबंधित टोल प्लाजा द्वारा संबंधित टोल का शुल्क को तो वसूला जाता है, लेकिन जनता को मिलने वाली सुविधाओं के नाम पर सिर्फ ठेंगा दिखा दिया जाता है, क्योंकि हमारे बुंदेलखंड में जनता भोली भाली है, कुछ ऐसे ही कार्यों से हम आपको रूबरू कराते हैं, अगर आप संबंधित टोल प्लाजा शुल्क दे रहे हैं, तो वह टोल प्लाजा आपको क्या-क्या सुविधाएं देगा शायद यह आपको नहीं पता होगा और अगर नहीं देता है, तो वह शुल्क वसूलने का हकदार भी नहीं है, 

मामला झांसी जिले के सेमरी स्थित टोल प्लाजा का है, राष्ट्रीय राजमार्ग में जिम्मेदार लोग टोल टैक्स की वसूली तो कर रहे है। लेकिन मार्गों में ट्रक चालकों और यात्रियों को सुविधाएं नही दे रहे। टोल टैक्स लेना सेवा के अन्तर्गत आता है। टोल टैक्स क्षेत्र में वाहन खड़े करने पर, सर्विस सेंन्टर, चालक विश्राम कक्ष, शुद्ध पानी, मैकेनिक, क्रेन, एम्बुलेंस, सुरक्षा वछायादार वृक्षों की व्यवस्था कहीं पर नहीं है। टल प्लाजा सिर्फ टोली बसूलने का काम कर रहा है, और जब बात टोल द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की आती है तो वह ठेंगा दिखा देते है, इसीलिये सड़क दुर्घटना में प्रतिवर्ष सैकड़ों की संख्या में लोगों की मौत होती है तथा हजारो लोग दुर्घटनाओं में घायल हो जाते है, सैंकड़ों की संख्या में लोग घायल व विकलांग हुये है।  इन सबका जिम्मेदार रोड टैक्स वसूलने बाला टोल प्लाजा जिम्मेदार है।

आखिर क्यों है सेमरी से एट तक की होने वाली दुर्घटनाओं का जिम्मेदार सेमरी टोल प्लाजा क्योंकि टोल प्लाज़ा टोल तो वसूल रहे लेकिन टोल वसूलने के बदले में जो सुविधाएं यात्रियों तथा वाहन चालकों को दी जाती है। उनके नाम पर सिर्फ ठेंगा दिखाया जा रहा है। जिनके कारण दुर्घटना होने के कारण लोगों की मौत व घायल का जिम्मेदार टोल प्लाजा ही है।

Jhansidarshan.in