लेखपाल संघ का अनिश्चितकालीन कार्यबहिस्कार शुरूः रिपोर्ट- नेहा वर्मा
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
हमीरपुर जनपद के राठ तहसील में लेखपालों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिस्कार मंगलवार से शुरू हो गया। लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना देते हुए जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आरपार की लड़ाई को मजबूर होंगे।
लेखपाल संघ राठ ने अपनी मांगों को लेकर कई बार आन्दोलन किया। किन्तु सरकार ने उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे आक्रोशित लेखपालों ने बीते 19 जून से आन्दोलन शुरू कर दिया था। क्रमबद्ध आन्दोलन के तहत मंगलवार स ेलेखपाल संघ ने अनिश्चितकालीन कार्यबहिस्कार शुरू कर दिया। इस दौरान धरने को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने बताया कि नवीन उच्च करण, वेतन विसंगति, पेंशन विसंगति, भत्तों में वृद्धि, राजस्व परिषद द्वारा प्रस्तावित राजस्व उपनिरीक्षक सेवा नियमावली 17 को कैबिनेट से पारित करना, लैपटॉप बाय स्मार्टफोन आदि मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। किन्तु कोई कार्यवाही न होने से मजबूरी में लेखपाल संघ को आन्दोलन की राह पकड़नी पड़ी।