झांसी | समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने आज एक स्थानीय होटल में पत्रकारवार्ता के दौरान वर्तमान में केंद्र तथा उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा | उन्होंने भाजपा सरकार को जनविरोधी सरकार बताया |
पत्रकारवार्ता के दौरान सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपने वादे से मुकर रही है | चोरी, डकैती, लूट, छीना-झपटी यह घटनाएं अब आम हो गई हैं | उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड में पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार के समय प्रोजेक्ट चालू किए गए थे वह आज यथास्थिति में है सरकार ने उसमें कोई कार्य नहीं किया बल्कि उन पर रोक लगाते हुए विकास को रोक दिया है | आज बेरोजगारी, झूठे वादे, जुमलेबाजी से आम जनमानस परेशान हो गया है और अब जनता परिवर्तन देखना चाहती है और इसका उदाहरण अभी हाल ही में उपचुनाव में देखा गया है जहां जनता ने इन्हें पूरी तरह से नकार दिया |
उन्होंने कह कि पिछले 4 सालों में तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमतों में गिरावट हुई लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने लगातार वृद्धि कर जनता की कमर तोड़ दी है। पानी के लिए त्राहि त्राहि मची हुई है और किसान आत्महत्याओं के लिए मजबूर है। बिजली के दामों पर भारी वृद्धि और बेवजह बिजली कटौती से जनता परेशान है।
पत्रकारवार्ता के दौरान पूर्व मंत्री अजय सूद, पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह, मिर्जा करामत बेग, पवन झा सारथी, उमा शंकर यादव, विजय झाँसिया सहित अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे |
रिपोर्ट-=आयुष साहू