• Tue. Jul 8th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

असंतुष्ट यूपी सीएम ने लगाई जिलाधिकारियों को फटकार:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी | प्रदेश की राजधानी से वीडिओ क्रॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से ऋण मोचन योजना की समीक्षा कर रहे प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ योजना की धीमी प्रगति को जानकार असंतुष्ट हो गए | उन्होंने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को फटकार लगाते हुए योजना का पर्यवेक्षण कार्य स्वयं करने को कहा | उन्होंने कहा कि पात्र किसान के ऋण मोचन योजना से वंचित रह जाने पर यदि कोई अप्रिय घटना घटित होती हे तो उसकी जिम्मेदारी जिले के डीएम की होगी | उन्होंने 15 जून तक ऋण मोचन योजना से सम्बन्धित सभी शिकायतों का निस्तारण करने का आदेश दिया | उन्होंने बताया कि 11 लाख से अधिक किसानों को डीएलसी द्वारा अस्वीकृत कर दिया जाना अधिकारियों की लापरवाहियों को उजागर करता है | उन्होंने बताया कि किसान का आधार ना होने पर भी उसका ऋण माफ़ किया जाएगा |
इस दौरान झाँसी एनआईसी में जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी, सीडीओ निखिल फुंडे, जिला कृषि अधिकारी डी के सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे |

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in

You missed