सीओ के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
हमीरपुर। आने वाले ईद पर्व पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के उददेश्य से कोतवाली पुलिस द्वारा नगर में फ्लैगमार्च निकाला गया। सीओ अभिषेक यादव के नेतृत्व में निकाले गये फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को शांति व्यवस्था का भरोषा दिलाया गया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक यादव के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने नगर में फ्लैगमार्च निकाला। बाइकों पर नगर भ्रमण के दौरान पुलिस ने नागरिकों को शांति व्यवस्था का भरोषा दिलाया। सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि रमजान पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था को सुद्रण बनाने हेतु यह फ्लैगमार्च निकाला गया। कहा कि क्षेत्र में अराजक तत्वों की पहचान की जायेगी तथा किसी को भी शांतिव्यवस्था से खिलावाड़ करने की इजाजत नहीं होगी।