सामाजिक समरसता कार्यक्रम हुआ आयोजित
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
हमीरपुर जनपद के कुर्रा गांव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सामाजिक समरसता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी रहे। इसी तरह कसबे के दाता कुटी आश्रम में भी सामजिक समरसता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
क्षेत्र के कुर्रा गांव में आयोजित समरसता कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी ने कहा कि हमारी सरकार सभी को साथ लेकर चलने का काम करती है। सरकार द्वारा बगैर किसी भेदभाव के सभी के विकास हेतु योजनायें संचालित कीं जा रहीं हैं। पूर्व मंत्री चैधरी राजेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि हम सभी एक ईश्वर की संतानें हैं। इस लिये आपस में भेदभाव करना निर्थक है। कार्यक्रम संयोजक रोहित गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सिद्धांत सबका साथ, सबका विकास है। पार्टी अपने इसी सिद्धांत पर चलते हुए सभी को एकजुट करने के मिशन में लगी हुई है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष शिवरतन विश्वकर्मा, संजय त्रिपाठी, राजीव आर्य उर्फ रज्जू, कौशल तिवारी, आकाश नेक्या, सानू भारतीय, तोलाराम भारती, चंदा भारती सहित बाल्मीक समाज के दर्जनों लोग मौजूद रहे।