• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर निकाली बाइक रैली:रिपोर्ट-नेहा वर्मा

सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर निकाली बाइक रैली

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

हमीरपुर। केन्द्र सरकार द्वारा चार वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर भरतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नगर में एक बाइक रैली निकाली गई। रामलीला मैदान से प्रारम्भ हुई रैली को क्षेत्रीय मंत्री भाजा शिवशंकर सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर आयोजित एक सभा में सरकार की उपलब्धियों का बखान किया गया।
बतादें कि केन्द्र सरकार द्वारा चार वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर भारतीय जनता पार्टी चार साल बेमिशाल के तहत कई कार्यक्रम संचालित कर रही है। इसी क्रम में सोमवार को कसबे में युवा मोर्चा द्वारा एक बाइक रैली निकाली गई। रैली को भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री शिवशंकर सिंह ने झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का चार वर्ष का कार्यकाल गौरवपूर्ण रहा है। रामलीला मैदान से शुरू हुई रैली विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस रामलीला मैदान पहुंची। जहां पर इसका समापन हुआ। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता बंटी, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमार शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, रविराज बुन्देला, राजीव आर्य उर्फ रज्जू, पंकज शर्मा, कौशल तिवारी, ब्रजभूषण दाऊ, उपेन्द्र राजपूत, धनन्जय सोनी, रोहित गुप्ता, मनीष सोनी सभासद, आकाश नेक्या सहित सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in