ग्रामीण एडिटर ब्यूरो धीरेन्द्र रायकवार
हमीरपुर- जनपद अन्तर्गत जरिया थाना क्षेत्र के इटैलिया बाजा गांव निवासी बिनीता 20 वर्ष पत्नी ज्ञान सिंह राजपूत ने सूने घर में फांसी लगा ली थी। जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर पुत्री की हत्या का आरोप लगाया है।
मझगवां थाने के नौरंगा गांव निवासी मृतका के पिता राजकरन उर्फ रज्जू राजपूत ने बताया कि 10 जून को विनीता की शादी इटैलिया बाजा गांव निवासी ज्ञान सिंह के साथ की थी। आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ही पुत्री के ससुराली उसे प्रताड़ित करने लगे थे। आरोप लगाया कि ससुराली जनों ने उसकी पुत्री को मारा पीटा तथा हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या बनाने के लिये शव को फंदे पर लटा दिया। जबकि मृतका के ससुर इटैलिया निवासी सोहन लाल राजपूत ने बताया कि सभी लोग एक किलोमीटर दूर खेत पर काम कर रहे थे। घर पर बहू विनीता अकेली थी जिसने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। शाम छह बजे जब उसकी सास लीला घर पहुंची तब घटना की जानकारी हो सकी।
रिपोर्ट- नेहा वर्मा