• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

यहां के देशी शराब के ठेकेदार के द्वारा ऐसे ,ज़िला अधिकारी और मंडलायुकत के आदेश को लगायाजा रहा है पलीता :-रिपोर्ट यशपाल सिंह

समथर (झांसी ):-एक और जिला के जिलाधिकारी और मंडलायुकत के द्वारा चेतावनी दी जाती है कि  अवैध शराब व ओवर रेटिंग पर भी मंडलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की थी । उन्होंने ओवररेटिंग को रोकने के लिए व छापा मार कार्यवाही करने के लिए कहा था । साथ ही दुकानों में रेट लिस्ट चस्पा करने के लिए निर्देश दिये।कि प्रिंट रेट से ज्यादा रेट में देसी शराब जो कोई ठेकेदार बेचेगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी और स्पष्ट कहा देशी शराब की बेचने की लिस्ट चस्पा की जाए लेकिन ऐसा कुछ नहीं है ऐसा ही मामला तहसील मोठ के ग्राम धीगपुरा के देसी शराब के ठेका पर है जहां पर प्रिंट रेट से ज्यादा रेटों में सफेद देशी शराब के क्वॉर्टर बेचने का काम किया जा रहा है और ग्राहकों की जेब पर डाका डाला जा रहा है और अधिकारियों के आदेश को ठेंगा दिखाया जा रहा है

पूरा मामला

तहसील मोठ के ग्राम धीगपुरा का है जहां पर देसी शराब के ठेके पर ओवर रेटिंग और रेट लिस्ट न चसपा करने का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि यह ठेका सत्यनारायण लहरिया के नाम से है इस ठेका पर ना ही देशी शराब के क्वार्टर बेचने की लिस्ट चस्पा है जहां पर देसी शराब का एक क्वार्टर 60रूपये का मिलता है और देशी् शराब के कवार्टर दिल से के ऊपर मूल ₹45 लिखा है वही  सफेद् देसी शराब का ₹60 में बेचने का काम किया जा रहा है शराब पीने वालों शौकीनो( ग्राहकों)के द्वारा बताया जा रहा है ग्राम धीगपुरा के देसी शराब के  ठेका मालिक सत्यनारायण लहरिया के द्वारा ओवर रेट मैं देशी शराब को बेचने का काम करवाया जा रहा है जिसकी शिकायत कई बार जिला के आबकारी विभाग के अधिकारियों से की गई लेकिन अधिकारियों के द्वारा आज तक कोई कारवाई नही की गयी है और ना ही ओवर रेटिंग का मामला संज्ञान में लिया गया है

शराब पीने वाले ग्राहकों ने ओवर प्रिंट से ज्यादा रेट पर सफेद देशी शराब बेचने के विषय में सेल्समेन से पूछा तो सेल्समैन ने यह कहा

शराब पीने वाले शौकीनों( ग्राहकों )के द्वारा प्रिंट.से ज्यादा रेट में देसी शराब के क्वार्टर बेचने के इस विषय में सेल्समैन से बात की गई तो सेल्समैन के द्वारा बताया गया है कि ठेकेदार के द्वारा बताया गया की सफेद देसी शराब का एक क्वार्टर ₹60 में बेचने का काम किया जाना है जैसा आदेश दिया गया है उसी प्रकार से हम देसी शराब धीगपुरा की देशी शराब की दुकान पर शराब बेचने का काम कर रहे हैं

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि ओवर प्रिंट का खेल आबकारी विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से किया जा रहा है इसीलिए देसी शराब के ठेका पर कार्यवाही नहीं की जा रही है और कार्यवाही भी की जाती है तो ऐसे लोगों पर जिनका शराब से कोई लेना देना नहीं होता है कुछ दिन पूर्व में समथर थाना क्षेत्र के ग्राम खूजा मैं अवैध शराब पकड़ी गई थी जिसमें मध्य प्रदेश के एक रिश्तेदार को आबकारी विभाग के द्वारा फंसा दिया गया था और जो लोग अवैध शराब और ओवर रेट का खेल खेल रहे हैं उन्हें छोड़ दिया गया जाता है लेकिन हकीकत यह है कि जो लोग अवैध शराब और ओवर रेटिंग का काम कर रहे हैं इन सभी दबंग ठेकेदारो व अवैध शराब माफिया से आबकारी विभाग में सेटिंग है जैसे ही ग्रामीण इलाकों में कोई भी छापा मार कार्यवाही की जाती है तो पहले ही देशी शराब के ठेकेदारों और शराब माफिया को फोन से सूचना करके सावधान कर दिया जाता है और आबकारी विभाग के द्वारा औपचारिकता कर कार्यवाही की जाती  है आबकारी विभाग के लोग ही यह सब खेल में शामिल है

सवाल बना है कब बंद होगा मिली भगत का खेल

यह सवाल बना है कि अवैध शराब और ओवर रेट में देसी शराब का खेल कब बंद होगा और कब शराब माफिया और ओवर रेट मैं शराब बेचने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाएगी! अब देखना होगा कि ऐसे ठेकेदारों और अबकारी विभाग के नुमाइन्दो के द्वारा जो जिला के उच्चाधिकारियों के आदेश की कैसे धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और शराब के पीने वाले ग्राहको की ओवर रेटिंग करके जेब पर डाका डालने का काम किया जा रहा है अब देखना होगा कि जिला के उच्चाधिकारियों और आबकारी विभाग के जिला के अधिकारी के द्वारा क्या कोई कार्यवाही की जाती है या फिर दबग देसी शराब के ठेकेदार सत्यनारायण लहरिया के द्वारा इसी प्रकार ओवर रेटिंग करके देसी शराब बेचने का काम किया जाएगा  क्या जिला के उच्च अधिकारी इन ओवर प्रिंट वाले ठेकेदारों के सामने बोने नजर आएंगे

रिपोर्ट
यशपाल सिंह

Jhansidarshan.in