ग्रामीण एडिटर ब्यूरो धीरेन्द्र रायकवार
पूँछ झाँसी – संपर्क मार्ग की हुई हालात खराब कस्बा के समीपस्थ ग्राम फतेहपुर स्टेट में लग भग 500 मीटर सड़क पूरी तरह से उखड़ गई है जिसके कारण ग्राम के लोगो को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है वही ग्राम के आगे बसे ग्राम धमधौली के निवासियों को 500 मीटर सड़क खराब होने के कारण फतेहपुर ग्राम के बीच से निकलना पड़ता है ग्राम के सकरे मार्गो से ट्रेक्टर व अन्य वाहन को निकलने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है ग्राम की सड़क अपने वास्तविक आकार खो कर गहरे गड्डो में तबदील हो गई है जगह जगह कीचड़ों से भरी सड़क से ग्रामीणों का पैदल निकलना मुश्किल बना हुआ है लोगो ने उक्त मार्ग को जल्द ठीक करवाने की मांग की है।