• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

ब्लॉक सभागार में हुआ आजीविका मेले का आयोजन:रिपोर्ट-नेहा वर्मा

 

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

राठ खण्ड विकास कार्यालय में शनिवार को ग्राम स्वराजगार अभियान के तहत आजीविका एवं कौशल विकास मेले का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता मौजूद रहे। मेले में सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
आजीविका एवं कौशल विकास मेले में विभिन्न विभागों ने अपने स्टाल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि मनोज गुंप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा चलाईं जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी न होने पर लोगों को उन योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों को योजनाओं का लाभ मिले इस उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सत्यपाल यादव ने कहा कि सरकारी योजनाएं का लाभ दिलाने व उनके प्रचार प्रसार हेतु कई समूहों का गठन किया गया है। समूहों में एकता होती है जिसमें ग्रामीण एक दूसरे की ताकत का काम करते है। यमुना महिला समूह फोर्स, राधे राधे ग्राम संगठन नौरंगा, राम सखी नौरंगा, सोमवती समूह ,निर्मला आई.टी आई, कौशल विभाग ट्रेनर अंकिता मिश्रा, आजीविका मिशन राठ सहित नौ संगठनों को अपने कार्यक्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिये सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विनीता लिधौरा, चन्द्रकिशोरी कैंथा, कौशल विभाग की संध्या तथा सपना गुप्ता ने ग्रामीणों को समूह के बारे में विस्तार से जानकारियों दी।

Jhansidarshan.in