• Tue. Apr 30th, 2024

राज्य मंत्री की उपस्थिति में किसान कल्याण मेले का भव्य आयोजन किया गया, रिपोर्ट- मुबीन खान

ग्रामीण एडीटर ब्यूरो धीरेन्द्र रायकवार

गरौठा(झाँसी) तहसील के गुरसरांय ब्लॉक परिसर में ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत किसान कल्याण का आयोजन किया गया। इस मौके पर उ0 प्र0 सरकार द्वारा चलाई जा रही किसानो की योजनाओ की जानकारी  विभागो के स्टाईल लगाकर जानकारी दी गई।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उ0 प्र0 सरकार राज्य मंत्री हरगोविन्द कुशवाहा का विभाग के द्वारा  फूल मालाए डालकर स्वागत किया गया। स्वागत के वाद  हरगोविन्द कुशवाहा द्वारा व्लाँक के सात किसानो को सम्मानित किया गया। सम्मानित किसान जिनेन्द्र जैन गुरसरांय, सलीम मुहम्मद रानापुरा सहित सात किसानो को सम्मानित किया गया राज्य मंत्री हरगाविन्द कुशवाहा ने कहा केन्द्र व प्रदेश की  सरकार ने किसानो के विकास के लिए कार्य कर रही है। देश के प्रधानमंत्री आरणीय नरेन्द्र  मोदी जी प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी  किसानो के लिए नई नई योजनाए चलाकर किसानो को विकास की राह पर  ले जाना चाहते है। क्योकि जव  किसान खुशहाल होगा तो गाव खुशहाल होगा और गाव खुशहाल होगा तो होगा शहर खुशहाल होगा तो देश खुशहाल होगा।  इसलिए  भारतीय जनता पार्टी की सोच है कि किसान खुशहाल हो किसान से ही सारा देश लगा हुआ है।  किसानो की मेंहनत से  ही हम सभी के चूल्हे जलते है चाहे  अधिकारी हो या मंत्री हो कोई भी हो जव तक किसान खुश हाल नही होगा जव तक कोई खुशहाल लही हो सकता। पी पी  ओ धर्मेन्द्र कुमार अवस्ती ने भी किसानो को खेती से संवंधित जानकारी दी।  इस मौके पर सुरेन्द्र पाल सिंह AAI रुपेश कुमार पाटीदार TAS रामस्वरुप TSA  राकेश  कुमार वी टी एम नरेश कुमार ATM सहित  सैकडो किसान मौजूद रहे कार्यक्रम का सफल संचालन प्रकाश चन्द्र पटेल SMS ने किया। अंत में सभी लोगो के प्रति आभार प्रकट प्रेमनारायण जयसवाल ATM ने किया।

रिपोर्ट- मुबीन खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *