• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

विवाहिता ने आग लगाकर दी जान:रिपोर्ट-नेहा वर्मा

 

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका का एक वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था।
राठ कोतवाली क्षेत्र के गल्हिया गांव निवासी भागीरथ ने बताया कि बुधवार दोपहर वह अपने परिजनों के साथ खेत पर ईंट भट्टा लगाने गया हुआ था। घर पर उसकी पुत्रवधु बिनीता पत्नी रामप्रसाद लोधी अकेली थी। शाम के वक्त बिनीता ने खुद को घर में बंद कर अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा ली। आग से धू धू कर जल रही बिनीता की चीखें सुनकर पड़ोसियों ने परिजनों को जानकारी दी। जिस पर आग बुझा कर महिला को उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने पर मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। किन्तु झांसी ले जाने से पूर्व ही उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Jhansidarshan.in