झाँसी | ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत आज राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र भरारी में उपनिदेशक उद्यान झाँसी मंडल भैरव सिंह के निर्देशन में एक दिवसीय किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन किया गया | इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय दुबे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय सरावगी, महानगर उपाध्यक्ष संजीव अग्रवाल उपस्थित रहे |
कार्यशाला के दौरान कृषि रक्षा विषय विशेषज्ञ हरिश्चंद्र वर्मा ने खेती में खेतों चूहों आदि द्वारा होने वाले नुक्सान को बचाव करने के तरीके बताये | वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक आर बी सिंह ने उपस्थित किसानों को उद्यान विभाग की योजनाओं से अवगत कराया | इसके साथ ही कई विशेषज्ञों द्वारा कार्यशाला में उपस्थित किसानों को जैविक खेती, गौवंश संवर्धन, सब्जी उत्पादन, संरक्षित खेती, पशु रोग, जल प्रबंधन, अन्ना प्रथा आदि की जानकारी दी गयी | इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया |
रिपोर्ट-=आयुष साहू