ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
राठ नगर के पड़ाव चौराहे पर उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया जब एक महिला मजदूर ने युवक को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। महिला का आरोप था कि युवक उसे जबरन भूषा डालने की मजदूरी पर ले जा रहा है। जबकि युवक ने महिला पर चार सौ रूपये छीनने का आरोप लगाया। फिलहाल लोगों द्वारा बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया गया।
बतादें कि पड़ाव चौराहे पर प्रतिदिन सुबह काम की तलास में सैकड़ों मजदूर इकट्ठा होते हैं। सोमवार सुबह भी मजदूर काम मिलने के इंतजार में बैठे थे। तभी मजदूरी को लेकर एक युवक का महिला मजदूर से विवाद हो गया। महिला मजदूर ने आरोप लगाया कि युवक उसे जबरन भूषा ढोने के काम पर ले जाना चाहता है। जबकि उसने काम पर जाने से इनकार किया था। विवाद बढ़ने पर महिला ने अपने हाथ में चप्पल लेकर युवक को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने किसी तरह बीचबचाव कर मामला शांत कराया। वहीं पिटे हुए युवक ने आरोप लगाया कि महिला ने अपने कुछ सहयोगियों की मदद से उससे चार सौ रूपये छीन लिये।