• Thu. Jan 29th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

फार्मसिस्ट के नदारत रहने से अस्पताल में तड़पते रहे घायल:रिपोर्ट-नेहा वर्मा

 

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिये राठ कसबे के सरकारी अस्पताल मंे भर्ती कराया गया। किन्तु डयूटी पर तैनात फार्मसिस्ट मौके पर नहीं था जिस वजह से उनका उपचार सुचारू रूप से नहीं हो सका। बाद में वार्डव्याव के आने पर उपचार शरू हो सका।
राठ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहगांव में शुक्रवार की सुबह दो बाइकों की भिड़त में गांव निवासी सुखदेव पुत्र भूरा, परमेश्वरी पुत्र प्रभु और चरन सिंह पुत्र रतीराम बुरी तरह घायल हो गये। जिन्हें ऐंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां पर तैनात फार्मासिस्ट मनोज के नदारद रहने पर उपचार नहीं हो सका। उपचार के अभाव में करीब आधा घंटे तक घायल अस्पताल में पडे़ तड़पते रहे। वार्ड व्वाय केशव के पहुंचने पर मरीजों का उपचार शुरू हो सका। ग्राम प्रधान चंद्र प्रकाश ने बताया कि सरकारी अस्पताल में गुरुवार रात फार्मासिस्ट मनोज कुमार की ड्यूटी थी। बताया जाता है कि वह आधी रात से ड्यूटी पर नहीं था। सूचना पर पहुंचा फार्मासिस्ट मनोज ग्राम प्रधान से ही उलझ गया। जिसकी शिकायत प्रधान द्वारा एसडीएम सुरेश कुमार मिश्रा व सीएमओ सी पी कश्यप से की।

Jhansidarshan.in