• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली, बोले बच्चे आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे:रिपोर्ट-धीरेन्द्र रायकवार

ग्रामीण एडिटर ब्यूरों धीरेन्द्र रायकवार

मोंठ/झांसी – ब्लॉक मोंठ क्षेत्र के सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल के छात्र-छात्राओं समेत टीचरों ने स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक, गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत और एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, तहसीलदार श्रीराम यादव, नायब तहसीलदार सुनील कुमार, बीडीओ मुकेश पटेल, खंड शिक्षा अधिकारी जमील अहमद ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना, बच्चों ने रैली में लगाये नारे “आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे” “हर बच्चे का नारा है शिक्षा अधिकार हमारा है” “अब ना करो अज्ञानता की भूल हर बच्चे को भेजो सरकारी स्कूल” “शिक्षा ऐसी सीढ़ी है जिस से चलती पीड़ी है। खंड शिक्षा अधिकारी जमील ने बताया की 02 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नवीनसत्र चल रहा है जिश के तहत ब्लाक मोंठ क्षेत्र के सरकारी और प्राइवेट स्कूल के लगभग 300 टीचरों और 13 सौ छात्र-छात्राऐ सम्मिलित होकर मोंठ कस्बे में रैली को घुमाते हुए लोगों को स्कूल चलो अभियान के तहत किया जागरुक, बताया कि विधायक और एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ समेत सभी अधिकारीगण रहे मौजूद, बीआरसी कार्यालय से रैली को प्रारंभ किया गया था और मोंठ ब्लॉक में इसका समापन किया गया।

 

Jhansidarshan.in