कटेरा (झाँसी) उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद शासन और प्रशासन में काम के प्रति उत्सुकता तो देखी जा रही है, लेकिन इसके साथ-साथ प्रदेश में अवैध खनन का कारोबार अब भी फलफूल रहा है।
इस अवैध खनन की एक बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली ने आज एक युवक को रौंद दिया, घटना के बाद पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन वहां पहुंच कर शव को सड़क पर रखकर सड़क पर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया।
बता दें कि यह पूरी घटना कटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम कगर की है, जंहा तेज़ी से आ रहे खनन से भरी ट्रेक्टर ट्राली ने बाईक सवार 40 वर्षीय को टक्कर मार दी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
कटेरा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम नराइच प्रकाश अहिरवार पुत्र मनसुख अहिरवार उम्र 40 वर्षीय बीते रोज बाईक से अपनी बहन के यहाँ धवारी गया था। वहाँ से वापस आते समय रास्ते मे रात को ग्राम कगर के पास बालू लेकर जा रहे ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। इससे मौके पर ही प्रकाश की मौत हो गयी।
रास्ता सुनसान होने के कारण रात भर उसका रक्तरंजित शव घटना स्थल पर ही पड़ा रहा।
जब सुबह ग्रामीण शौच के लिए गए तो उन्होंने प्रकाश का शव पड़ा देखा। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
उन्होंने रास्ते पर जाम लगा दिया।
इससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया।
सूचना मिलते ही थाना कटेरा पुलिस, डायल 100, उल्दन थाना पुलिस, बंगरा चौकी पुलिस, सकरार थाना पुलिस, पुलिस क्षेत्राधिकारी व उपजिलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। और जाम लगाए ग्रामीणों को ट्रैक्टर ट्राली ड्राइवर के खिलाफ उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
8 घण्टे बाद बड़ी मुसक्कत के जाम खोला गया।
फिलहाल पुलिस ने फरार ट्रैक्टर ट्राली ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है।
रिपोर्ट- भूपेन्द्र गुप्ता