झाँसी | जनपद के बबीना में 9 अप्रैल से 21 अप्रैल तक होने वाली सेना भर्ती रैली की व्यवस्थाओं पर आज जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने एक बैठक के दौरान की गयी तैयारियों की जानकारियां ली |
जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने सेना भर्ती रैली की तैयारियों पर बिन्दुओ चर्चा करते हुये बताया कि रैली में लगभग साथ हजार अभ्यर्थियों के प्रतिभाग करने की संभावना है | इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों के साथ परिजनो के आने और स्थल से गृह जनपद तक पहुंचाने के लिये आर.एस रोड़वेज को अतिरिक्त बसो की व्यवस्था के निर्देश दिये। डीएम ने पेयजल व्यवस्था शौचालय तथा स्वास्थ्य व रहने की व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की। भर्ती स्थल पर एम्बुलेंस की व्यवस्था तथा मोबाइल टाॅयलेट व पेयजल हेतु टैंकर की व्यवस्था के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को अन्तिम रूप दे ताकि समय से कार्य पूर्ण हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि जो अभ्यर्थी असफल हो उन्हें तत्काल भेजे जाने की कार्यवाही की जाये ताकि गड़बड़ी को रोका जा सके। पुलिस बता इस तरह लगाया जाये कि कही कोई गड़बड़ी की सम्भावना ही न हो।
बैठक में आगरा से आये कर्नल विजय विजय कुमार ने सेना भर्ती की जानकारी देते हुये कहा कि 9 से 21 अप्रैल तक भर्ती अभियान चलेगा। 9 से 18 अप्रैल तक दौड़ होगी | उन्होंने बताया कि गर्मी का तापमान अधिक होने के कारण प्रातः 4 बजे से प्रारम्भ होकर 9 बजे तक समाप्त होगी। जहां दौड़ होगी वहां एम्बुलेंस रहेगी। जिसमें डिहाईट्रेशन, डायरिया से निपटने की दवाये होगी साथ ही चिकित्सको की टीम भी उपलब्ध रहेगी।
बैठक में सीईओ बबीना अभिषेक आजाद, एसडीएम अनुन्य झा, सीएमओ डाॅ. सुरेश सिंह, एसपी सिटी डी.के पाण्डेय सहित एडीएम वित्त, राजस्व एडीएम प्रशासन, नगर निगम, जल संस्थान, विद्युत, रोजवेज, रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-=आयुष साहू