• Mon. May 25th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झांसी में स्मार्ट सिटी अस्पताल द्वारा अवैध वसूली की जांच के आदेश

ByNeeraj sahu

May 24, 2026

झांसी में स्मार्ट सिटी अस्पताल द्वारा अवैध वसूली की जांच के आदेश

जिलाधिकारी ने गठित की दो सदस्यीय जांच समिति, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट
झांसी में स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल द्वारा आयुष्मान कार्ड के नाम पर कथित अवैध धन वसूली और फर्जी जांच आख्या तैयार किए जाने के मामले में जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
जनता दर्शन में प्रस्तुत शिकायत में शिकायतकर्ता नरेंद्र कुशवाहा, निवासी पिछौर, थाना नवाबाद, ने आरोप लगाया था कि स्मार्ट सिटी अस्पताल द्वारा आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद अवैध रूप से धन वसूला गया।
जिसके संबंध में कई बार शिकायत पत्र दिए उन शिकायतों पर जांच अधिकारियों ने झूठे लिखित बयान एवं कूटरचित/भ्रामक जांच आख्या तैयार कर शिकायतों का निस्तारण किए जाने तथा शिकायतकर्ता को धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी झांसी ने तथ्यों की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) झांसी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी की दो सदस्यीय समिति गठित की है। समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वह पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर एक सप्ताह के भीतर जांच आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।
जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश की प्रति संबंधित अधिकारियों के साथ शिकायतकर्ता को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दी गई है।
इस आदेश के बाद आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर प्रशासन की सक्रियता स्पष्ट दिखाई दे रही है।
नरेन्द्र कुशवाहा
मो. 9452041529

Jhansidarshan.in