• Mon. May 25th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

ऑनलाइन सट्टा गिरोह का सर्वर प्रोवाइडर गिरफ्तार, कई आरोपी फरार

ByNeeraj sahu

May 24, 2026

ऑनलाइन सट्टा गिरोह का सर्वर प्रोवाइडर गिरफ्तार, कई आरोपी फरार

झांसी के नवाबाद थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपी शिवेश चव्हाण पुत्र अशोक चव्हाण निवासी इंदौर, मध्य प्रदेश बताया गया है, जो ऑनलाइन बेटिंग एप का सर्वर प्रोवाइडर था। पुलिस ने आरोपी को इलाइट चौराहा क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

पुलिस जांच में कई अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनमें पप्पू यादव उर्फ पप्पू चिकना, पंकज राय, सौरभ लिखधारी, सोनू चढ्ढा, हरीश कुमार, आकाश चंचलानी, सुमित साहू और नीरज गोस्वामी,रोशन शामिल हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार DBMW99.com और Gorahh247.com डोमेन के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था। मामले में गेम डेवलपर, ब्रोकर और मास्टर एजेंट की भूमिका भी सामने आई है।

नवाबाद थाना पुलिस, स्वाट टीम और साइबर टीम संयुक्त रूप से पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

Jhansidarshan.in