जालौन में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, पति-पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला! डकोर पुलिस पर भी उठे सवाल
जालौन के डकोर थाना क्षेत्र के चिल्ली गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पुरानी रंजिश और घरेलू विवाद के चलते पति-पत्नी पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित दंपति ने अब डकोर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
पीड़ित करन सिंह और उनकी पत्नी गुड्डी देवी का आरोप है कि बीते 20 मई को परिवार के बड़े भाई समेत कई लोगों ने एक राय होकर उन पर जानलेवा हमला किया। मारपीट में दोनों को गंभीर चोटें आईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद उनकी जान बच सकी।
घटना के बाद घायल अवस्था में दोनों डकोर थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। लेकिन पीड़ित दंपति का आरोप है कि थाना पुलिस ने उनका मूल शिकायत पत्र बदलवा दिया और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बजाय हल्की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों को बचाने का प्रयास किया।
पीड़ितों ने पुलिस पर आरोपी पक्ष से मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो उनके परिवार को दोबारा नुकसान पहुंचाया जा सकता है।
मामले को लेकर दंपति ने पुलिस अधीक्षक जालौन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ितों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो ताकि उन्हें न्याय मिल सके।
बाइट :- करन सिंह — पीड़ित
बाइट :- गुड्डी देवी — पीड़िता
रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲9415924024,7007725321