माधौगढ़ विधानसभा प्रीमियर लीग में उमड़ा जनसैलाब, खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह
कोंच (जालौन)। ग्राम तीतरा खलीलपुर स्थित एमएसडी महाविद्यालय के ग्राउंड में आयोजित माधोगढ़ विधानसभा प्रीमियर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन शनिवार रात माधौगढ़ विधानसभा में आयोजित विधायक खेल महोत्सव के अंतर्गत चल रही माधौगढ़ विधानसभा प्रीमियर लीग के चतुर्थ दिवस पर खेल प्रेमियों और ग्रामीणों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे मैदान में युवाओं का जोश, खिलाड़ियों का उत्साह और दर्शकों की ऊर्जा देखने लायक रही।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने सहभागिता कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने युवाओं को खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र सिंह निरंजन, जनप्रतिनिधिगण, सैकड़ों कार्यकर्ता, खेल प्रेमी एवं क्षेत्रीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों ने खिलाड़ियों का जोरदार उत्साहवर्धन किया, जिससे पूरा वातावरण खेलमय हो उठा।
माधौगढ़ विधानसभा में खेल और युवाशक्ति को नई पहचान देने का संकल्प लगातार आगे बढ़ रहा है। खेल महोत्सव के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने का यह प्रयास क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार कर रहा है।
क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र सिंह निरंजन के आयोजकत्व में चल रहे मैच में अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया और मैचों का शुभारंभ किया।
मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने फ्लड लाइट्स में बेहतरीन व्यवस्थाओं के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन की सराहना करते हुएक्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र सिंह निरंजन को शुभकामनाएं दी। आयोजन समिति प्रमुख आशु निरंजन महतवानी के नेतृत्व में समिति सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया।
अंपायरिंग की जिम्मेदारी सूरज त्रिपाठी और शिशिर कुमार ने निभाई। कमेंट्री प्रदीप धनौरा एवं विकास पटेल ने की, जबकि स्कोरर की भूमिका अभिजीत चौहान, राज ठाकुर और सोमेंद्र चमरसेना ने निभाई। ऑनलाइन लाइव प्रसारण में मानस मिश्रा, विमल और अर्पित की अहम भूमिका रही।
मैदान, पिच और अन्य व्यवस्थाओं में आयोजन समिति प्रमुख आशु निरंजन के निर्देशन में आकाश निरंजन छानी, अंकित पटेल, आकाश, नेहरू, हिमांशु, पंकज, जीतू और राज सहित कई सदस्य सक्रिय रहे।
बाइट :- धर्मवीर प्रजापति उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲9415924024,7007725321