• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

किसानों के पहुँचने से गेहूं खरीद केंद्र हुए गुलजार रिपोर्ट नेहा वर्मा

GRAMEEN EDITOR BYURO DHERENDRA RAIKWAR                                                                                                                                                                                                            किसानों के पहुँचने से गेहूं खरीद केंद्र हुए गुलजार

राठ/हमीरपुर-एक अप्रैल से समर्थन मूल्य पाए गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो गयी थी । किन्तु तीन दिन तक किसानों के न आने से खरीद केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा । चौथे दिन किसानों के पहुँचने से खरीद केंद्र गुलजार हो गए ।
इस वर्ष शासन द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य 1735 रूपये निर्धारित किया गया है। गेहूं खरीद के लिए मण्डी समिति परिसर में चार क्रय केन्द्र एसएमआई, एफसीआई, पीसीफ व एग्रो व् पंजाब बैंक शाखा के सामने स्थित क्रय विक्रय समिति तथा सैना रोड पर स्थित एलएसएस को खरीद केन्द्र बनाया गया है। यदि ग्रामीण क्षेत्र की बात की जाये तो धमना, पथनौड़ी, कुल्हैंडा, मझगवां, नौरंगा, जराखर, बहपुर, गोहाण्ड, मंगरौठ, बंडवा, बरगवां तथा जलालपुर में भी किसानों की शुविधा के लिए गेहूं खरीद केंद्र खोले गए हैं । चौथे दिन बुधवार को मण्डी स्थित एसएमआई व एग्रो खरीद केन्द्र में पहुंच कर किसानों ने अपना गेहूं बेचा। केन्द्र प्रभारियों ने बताया कि दोपहर बाद तक दोनों केन्द्रों पर पांच पांच सौ कुन्तल गेहूं की खरीद हो चुकी है। बुधवार को एसडीएम सुरेश कुमार मिश्रा ने मण्डी पहुंच कर खरीद केन्द्रों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया ।

Jhansidarshan.in