• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

130 की गति से पहली बार झाँसी पहुंची गतिमान, झाँसी को मिली सौगात:रिपोर्ट-=आयुष साहू

130 की गति से पहली बार झाँसी पहुंची गतिमान, झाँसी को मिली सौगात:रिपोर्ट-=आयुष साहू

 झाँसी । 160 किमी प्रति घण्टा के हिसाब से दौड़ने वाली भारत की सबसे हाइस्पीड ट्रैन गतिमान एक्सप्रेस आज ठीक 12:35 पर झाँसी स्टेशन पहुँची। जहाँ केंद्रीय मंत्री उमा भारती तथा राज्यसभा सांसद डॉ चंद्रपाल सिंह यादव ने 03:05 पर हरी झंडी दिखाते हुए गतिमान एक्सप्रेस को निजामुद्दीन की ओर रवाना किया। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि गतिमान का झाँसी तक विस्तार होने से झाँसी के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों को काफी सुविधा प्राप्त होगी। गतिमान शुक्रवार को छोड़ सप्ताह के छः दिन चलेगी। गाडी संख्या 12050 निजामुद्दीन-झाँसी गतिमान एक्सप्रेस सुबह 8:10 बजे निजामुद्दीन स्टेशन से चलकर आगरा, ग्वालियर होते हुए दोपहर 12:35 पर झाँसी स्टेशन पहुंचेगी | वही गाडी संख्या 12049 झाँसी-निजामुद्दीन गतिमान एक्सप्रेस झाँसी स्टेशन से दोपहर 03:05 बजे रवाना होकर शाम 07:30 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी |

 

Seen by पत्रकार आयूष साहू सेमरैया at 11:00am 

Jhansidarshan.in