• Mon. Jul 7th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

आय में बढ़ोत्तरी के लिए किसान करे जैविक खेती- सीडीओ:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी | राजकीय उद्यान नारायण बाग में आज कृषि विकास योजना के अंतर्गत जैविक कृषि मेला का उद्धघाटन किया गया | मेला का उद्धघाटन सीडीओ ए दिनेश कुमार ने फीता काटकर किया |
इस अवसर मेला में उपस्थित किसानों को सीडीओ ने सम्बोधित करते हुए पानी का संचय कम होने पर जल संचय को बढ़ाने के लिए कार्य करने को कहा | उन्होंने कम पानी की फसल का चयन करने को कहा | उन्होंने बताया कि जैविक खेती को अपनाकर सब्जी तथा रसायन खादों का उत्पादन करने से अधिक लाभ प्राप्त होगा | सीडीओ ने मेले के शुभारम्भ के उपरान्त लगाई गयी प्रदर्शनी का निरिक्षण करते हुए विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की | इस दौरान मऊरानीपुर फसल शोध केंद्र से पी के सोनी, युवा वैज्ञानिक डॉ विमल राज यादव ने किसानों को खेती से सम्बन्धित कई आवश्यक जानकारियों से अवगत कराया |
इस अवसर पर डी डी कृषि रामप्रताप, डी डी उद्यान भैरव सिंह सहित अन्य अधिकारी तथा किसान मौजूद रहे |

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

 

Jhansidarshan.in

You missed