• Tue. Jul 8th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बोले सदर विधायक, फूलपुर-गोरखपुर की हार होगी 2019 की सीख:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी | उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सरकार ने एक साल बेमिसाल के रूप में मनाने का निर्णय लिया है | जिसमे प्रत्येक जनपद स्तर पर एक पत्रिका के माध्यम से स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सरकार की उपलब्धियों तथा योजनाओं का बखान किया जाएगा | इसी क्रम में आज झाँसी सदर विधायक पं.रवि शर्मा ने मीडिया से वार्तालाप करते हुए योगी सरकार की उपलब्धियों तथा योजनाओं से अवगत कराया |
उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों में प्रदेश के बिगड़े हालातों में सुधार लाने के लिए योगी सरकार लगातार संकल्पित है | दीमक कि तरह फैले भ्र्ष्टाचार पर बोलते हुए सदर विधायक ने बताया कि वर्तमान सरकार ने इ-टेंडरिंग के माध्यम से भ्र्ष्टाचार पर रोक लगाई है | जनपद में लम्बे स्तर पर चल रहे अवैध खनन पर विधायक ने कार्यवाही कर अवैध खनन को रुकवाने की बात कही | कुछ ही दिनों पहले फूलपुर तथा गोरखपुर विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार की हार होने पर सदर विधायक ने कहा कि यह हार आगामी 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी के लिए सीख बनेगी | उन्होंने बताया जनपद में पिछले लम्बे समय से पानी की समस्या के समाधान हेतु अमृत योजना के अंतर्गत 800 करोड़ रुपए की राशि से कार्य किया जा रहा है | इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार कि कई उपलब्धियों तथा योजनाओं के बारे में बताया |
इस अवसर पर सीडीओ दिनेश कुमार, मेयर रामतीर्थ सिंघल उपस्थित रहे |

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in

You missed