• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

ओवरलोड वाहनोंं की हुई धरपकड़ में, ओवर लोड बालू ने ग्रामीणों मे चलवा दिये लाठी डण्डे:रिपोर्ट-दयाशंकर साहू

पूँछ/झांसी –  बीते दिनोंं ओवरलोड वाहनोंं की हुई धरपकड़ मे ओवरलोड ट्रक जगह जगह बालू उड़ेलकर भागे थे, जिसको लेकर ग्रा का कनैछा में दो पक्षों मेंं जमकर लाठी डंडे चले गए घटना के संबंध मेंं बताया जा रहा है कि ग्राम कनेछा मेंं एक मंदिर के समीप बालू डली हुई थी, जो कि किसी अज्ञात ओवरलोड ट्रक द्वारा खाली की गई थी, रात्रि के समय जब महेंद्र वर्मा ग्राम में डली हुई बालू को भरने के लिए गया तो ग्राम के ही राघवेंद्र रामराजा पुत्रगण धनंजय पटेल अमित बब्बू पुत्रगण सोवरन सिंह ने महेंद्र के साथ उसकी पत्नी रानी एवं उसकी मां राधा रानी को जातिसूचक गालियां दी, गालियां देने से मना करने पर चारों आरोपियों ने महेंद्र वर्मा सहित पत्नी एवं मा की मारपीट कर दी, पुलिस ने मामले की जांच कर चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 323 504 506 SC ST के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत लिया।
ग्रामीण एडिटर ब्यूरों धीरेन्द्र रायकवार 
Jhansidarshan.in