पूँछ झांसी – लगातार धरपकड़ से हलाकान हुए अवैध व ओवरलोड मोरम गिट्टी का काम करने वाले ट्रांसपोर्टर लगातार तीसरे दिन जारी रही ओवरलोड गाड़ियों की धरपकड़ ज्ञात हो की 17 मार्च को नेशनल हाईवे पूछ पर जिले के शीर्ष अधिकारियों की दिशा निर्देशन एवं तहसील मोठ के अधिकारियों के सानिध्य में चले चेकिंग अभियान में प्रशासन के हाथ भारी मात्रा में ओवरलोड गाड़ियां परिवहन करती हुई पकड़ी गई थी अभियान में शाम 7:00 बजे तक टीम द्वारा लगभग 3 दर्जन गाड़ियां पकड़ी गई थी जबकि रात भर चली अभियान में सुबह तक करीब 43 ओवरलोड गाड़ियां स्थानीय थाना पूँछ की सुपुर्दगी में दी थी उसी क्रम में आज परिवहन विभाग के पीटीओ आर के सिंह ने 12 गाड़ियों पर कार्यवाही की वही पूँछ नेशनल हाईवे पर खनिज चेक पोस्ट के होने के बावजूद भी ओवरलोड गाड़ियां बालू से भरी यह एक जांच का विषय है जबकि सूत्रों की माने तो उक्त खनिज बेरियल से ही लोकेशन का कार्य उस में तैनात प्राइवेट कर्मचारियों द्वारा एक निर्धारित राशि वसूल कर खनिज से भरे ट्रक को निकाल दिया जाता है साथ ही चेकिंग के नाम पर शासनादेश के बावजूद भी केवल औपचारिकता भर निवाई जा रही है जिसमें 17 मार्च को इतनी भारी संख्या में खनिज बेरियल से पास हुई गाड़ियों पर कार्यवाही खनिज विभाग पर एक सवालिया निशान लगाती है थाना परिसर समेत कस्बे का मेला ग्राउंड गाड़ियों से खचाखच भर जाने एवं यहां वहां अन्य ग्रामो में फेंकी गई गिट्टी बालू को संरक्षित रखने में स्थानीय पुलिस को भी काफी मशक्कत का सामना करना पढ़ रहा है