• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

प्रकृति को तहस-नहस कर रहे हैं गरौठा के कुछ क्रेशर संचालक:रिपोर्ट-मुबीन खान

गरौठा झांसी – मामला गरौठा तहसील का है, यहां पर कुछ क्रेशर वाले लीज से ज्यादा खनन कर रहे हैं, प्रकृति से खिलवाड़ कर रहे है। गरौठा के चंद्रपुरा मढा हवूपुरा, हैवतपुरा मैं कुछ क्रेशर संचालकों ने सौ सौ मीटर गहरे गड्ढे कर दिए गड्ढे की गहराई इतनी हो गई कि उनमें पानी निकल आया पहाड़ पृथ्वी का बैलेंस होता है अगर ऐसे ही क्रेशर संचालक जमीन से पत्थर निकालते रहे तो प्रकृति का इतिहास ही बदल जाएगा आखिर कब तक ऐसा चलता रहेगा आस-पास के गांव में न ही खेती होती है अगर कोई खेती करता भी है तो उस पर डस और धूल जम जाती है शासन-प्रशासन किसी का भी ध्यान इस ओर क्यों नहीं जाता आखिर क्यों ऐसा हो रहा है अगर ऐसा ही चलता रहा तो जगह जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाएंगे क्या शासन ने इन कृेसर संचालकों को पाताल तक की लीज दे रखी है या पहाड़ों तक की है इस पर कोई ध्यान ही नहीं देता क्षेत्रीय ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत भी की लेकिन उसका परिणाम कुछ भी नहीं निकलता आखिर ये क्या चल रहा है इस पर किसी अधिकारी का ध्यान क्यों नही जाता जो प्रकृति के साथ खुलेआम दिनदहाड़े खिलवाड़ कर रहे हैं
गरौठा से मुबीन खान की रिपोर्ट
ग्रामीण एडिटर ब्यूरो धीरेन्द्र रायकवार
Jhansidarshan.in