मोठ/झांसी – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों के हितार्थ चलाई जाने वाली योजना राष्ट्रीय खाद्य योजना, जिसके तहत गरीबों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मुहैया कराई जा सके। लेकिन क्या गरीबों को सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ मिलता है, क्या सरकार की चलाई जाने वाली योजना गरीबों तक पहुंचती है और इससे संबंधित उच्च अधिकारी कितना इन योजनाओं पर ध्यान देते हैं, आइए हम इन योजनाओं की धरातल की हकीकत ब्या करते हैं, जिनमें कितना गरीबों को लाभ मिलता है या फिर संबंधित अधिकारियों के संरक्षण में गरीबों के हित में चलाई जाने वाली योजनाओं को धराशाई कर दिया जाता है, कुछ ऐसा ही मामला झांसी जनपद के मोंठ ब्लाॅक के अंतर्गत आने वाले ग्राम अमरौछ का है, जी हां बीते दिनों एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें साफ जाहिर हुआ था कि राशन विक्रेता द्वारा राशन का माल कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा है, जिसकी शिकायत उन्होंने तुरंत उपजिलाधिकारी मोंठ को भी दी थी, जिसका प्रार्थना पत्र ग्राम अमरौख निवासी उमाशंकर नामदेव ने पूर्व में भी दिए था, जिसमें अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई, आज फिर संपूर्ण समाधान दिवस में उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
ऐ था पूरा मामला—
पूंछ थाना -क्षेत्रांतर्गत ग्राम अमरौख में ग्रामीणों को राशन देने के नाम पर गुमराह किया जा रहा है, कोटेदार द्वारा राशन की कालाबाजारी धड़ल्ले से की जा रही है, कोटेदार द्वारा की जा रही कालाबाजारी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। राशन विक्रेता शराब पीकर लोगों के साथ गाली-गलौज भी करता है, कोटेदार राशन की जमकर कालाबाजारी कर रहा है, नामदेव का कहना है कि 13 मार्च की रात 10:30 बजे उसने देखा कि राशन की दुकान से राशन एक गाड़ी में लोड किया जा रहा है।
आपको बता दें कि जिम्मेदार अधिकारी अपना कार्य कितनी ईमानदारी के साथ कर रहे हैं, आइए हम आपको बताते हैं, बता दें कि बीती रात्रि जैसे ही उन्होंने कोटेदार द्वारा कालाबाजारी करने के लिए जा रहे राशन को देखा तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना उपजिलाधिकारी को राशन विक्रेता द्वारा कालाबाजारी करने की सूचना दी।
क्या बोले उपजिलाधिकारी-जब इस पूरे मामले पर उप जिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि मैंने संबंधित थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष को सूचना दे दी है और कालाबाजारी कर ले जाया जा रहा राशन का माल पकड़ लिया जाएगा।
क्या बोले पूर्ति निरीक्षक –जब इस संबंध में मोंठ पूर्ति निरीक्षक से बातचीत की तो उन्होंने हंड्रेड डायल को सूचना देने का हवाला दिया, उन्होंने कहा कि आप डायल हंड्रेड पुलिस को सूचना दे दें तो वह कालाबाजारी कर ले जाया जा रहा माल पकड़ लेगी, मेरा काम कार्यवाही करने का है मैं आकर कार्यवाही कर दूंगा।
क्या बोली पूँछ पुलिस –सूचना मिलने की कुछ देर बाद पुलिस राशन की कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा माल को पकड़ने के लिए बताये गये स्थान पर पहुंची है, लेकिन तबतक लगभग आधा घंटा बीत जाता है, जिसके मौके का फायदा राशन विक्रेता उठाते हुए कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा माल लेकर निकल जाता है, जब उक्त संबंध में संबंधित से बातचीत की जाती है तो वह कहते हैं कि मैं मौके पर गया था, लेकिन वहां पर कुछ भी नहीं मिला।
आपको बता दें कि –पूर्व में भी उमाशंकर नामदेव द्वारा कोटेदार गोविंद सिंह की शिकायत की गई थी, तब गोविंद सिंह ने अपनी गलती स्वीकार करते हुऐ भविष्य में ऐसी गलती दुबारा न करने का लिखित रूप से आश्वासन भी दिया था, यहां पर एक कविता चरितार्थ होते नजर आ रही है कि कुत्ते की पूंछ जब निकली तो टेढ़ी की टेढ़ी,और कोटेदार के हौसले और भी बुलंद हो गये और कोटेदार द्वारा फिर गुमराह किया जाने लगा। 
GRAMEEN EDITOR BYURO DHERENDRA RAIKWAR 
Post Views: 32