• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

त्रिपुरा व नागालैंड में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने राठ में भी मनाया जश्न :रिपोट-नेहा वर्मा

राठ। रविवार को भाजपा विधायक मनीषा अनुरागी के कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें पूर्वाेत्तर के राज्यों त्रिपुरा व नागालैंड में भारतीय जनता पार्टी की जीत को केन्द्र की मोदी सरकार की नीतियों की जीत बताया। इस अवसर पर भाजपाईयों ने गोले दागते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत की खुशी मनाई।
बैठक के दौरान स्थानीय विधायक मनीषा अनुरागी ने कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी द्वारा अपने चार वर्ष के कार्यकाल में इतना काम किया कि पूरे देश में भाजपा की लहर चल निकली। नागालैंड व त्रिपुरा में पार्टी की जीत 2019 के लोकसभा चुनाव की आहट है। उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। इस अवसर पर भाजपाईयों ने जमकर आतिशबाजी करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिला कर जीत का जश्न मनाया। होली के अगले दिन विधायक कार्यालय में होली जैसा माहौल नजर आया तथा भाजपाईयों ने अबीर गुलाल उड़ाते हुए खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, भाजपा नगर अध्यक्ष शिवरतन विश्वकर्मा, पप्पू खरे, रोहित गुप्ता, जीतेन्द्र अहिरवार, प्रशान्त अनुरागी, पंकज शर्मा, अनुज सक्सेना, कोशल तिवारी, राजीव आर्य उर्फ रज्ज, प्रेमचन्द्र लोधी, रौनक सोनी, हरीओम तिवारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे। रिपोर्ट नेहा वर्मा

EDIT DHERENDRA RAIKWAR

Jhansidarshan.in