• Mon. Jul 7th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

मध्य प्रदेश में उप चुनाव में काॅग्रेस ने मारी बाजी, बीजेपी को करारा झटका : रिपोर्ट-यशपाल सिंह

समथर(झांसी) – समथर में सोसल मीडिया कांग्रेस के शिवपाल सिंह,के द्वारा मिठाई खिलाकर जीत का जशन मनाया इस मौके पर यह उपस्तिथ रहे चंद्रपाल सिंह वीरेंद्र यादव संजय रायकवार पंकज कुमार प्रशांत कुमार मानवेंद्र सिंह देवेंद्र सिंह आई एम गुर्जर रामेंद्र प्रताप सिंह चंदन कुमार कराई आशीष अयोध्या रामकुमार दुबई अरविंद प्रिंस सिंह जयपाल सिंह रामपाल सिंह अयोध्या दुबे भरत व्यास आदि रहे उपस्थित, कार्यकर्ताओं द्वारा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई। 
ज्योतिरादित्य सिंधिया को उपचुनाव में जीत की बधाई देते हुए उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर समथर के उपाध्याना मोहल्ला आतिश बाजी करते हुए शिवपाल सिंह व अन्य कांग्रेसी। 
उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर जश्न मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता।  अयोध्या प्रसाद दुबे के निवास पर मिठाई बांटकर खुशी जताई कांग्रेसी कार्यताओ ने मुंगावली उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। पहले राउंड के बाद से कांग्रेस ने बढ़त हासिल कर ली थी, जो बाद में बढ़ती चली गई। मतगणना के अंतिम राउंड में कांग्रेस की बढ़त हालांकि कम हुई है। अंतिम राउंड में एक ईवीएम की सील टूटी होने पर आपत्ति भी दर्ज करवाई गई थी। कांग्रेस ने यहां 2124 वोटों से जीत दर्ज की। कांग्रेस उम्‍मीदवार को 70808 और भाजपा को 68684 वोट मिले।
पहले राउंड में भाजपा को 3913 जबकि कांग्रेस को 3647, दूसरे राउंड में भाजपा को 2998 और कांग्रेस को 3295, तीसरे राउंड में भाजपा को 2950 जबकि कांग्रेस को 4157, चौथे राउंड में भाजपा को 3483 जबकि कांग्रेस को 3442, पांचवे राउंड में भाजपा को 3440 और कांग्रेस को 3911,छठे राउंड में भाजपा को 3900, कांग्रेस को 4205, सातवे राउंड में भाजपा को 3300, कांग्रेस को 4783 और आठवे राउंड में भाजपा को 3341 और कांग्रेस को 2894, नौवे राउंड में कांग्रेस को 3658 और भाजपा को 2799 मत प्राप्त हुए हैं। नौवे राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस को 33992 और भाजपा को 30124 मत प्राप्त हुए हैं।आठवे राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी को 30334 और भाजपा प्रत्य़ाशी को 27325 ,बारहवे राउंड में भाजपा को 3988 और कांग्रेस को 3700,तेरहवें राउंड के बाद कांग्रेस को 3494 और भाजपा को 4554,सोलहवे राउंड के बाद भाजपा को 3453 और कांग्रेस को 3937, सत्रहवे राउंड में कांग्रेस को 3739 और भाजपा को 4025,अठाहरवे राउंड में कांग्रेस को 3537 और भाजपा को 3321 मत प्राप्त हुए हैं। पांचों राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी को 16784 जबकि कांग्रेस को 18452 मत प्राप्त हुए। सातवे राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस को 27839 जबकि भाजपा को 24005 मत प्राप्त हुए हैं। 1553 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया हैा
इससे पहले डाक मतपत्रों की गिनती में 23 डाक मतपत्र भेजे गए थे इनमें से 20 वापस नहीं आए । 3 मतपत्र लौट कर आए उसमें से दो निरस्त हो गए।एक मतपत्र भाजपा को मिला। दूसरे राउंड में कांग्रेस को 3295 और भाजपा को 2998 मत मिले हैं।
शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतगणना सुबह 8 बजे से प्रारंभ हुई। मतगणना हेतु 14 टेबल लगाई गई थी तथा 19 रांउडों में मतगणना का कार्य संपन्न हुआ। मतगणना का कार्य कराने के लिए सुपरवाइजर गणना सहायक और माइक्रो आर्ब्जबर नियुक्त किए गए थे।
यहां 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, जिसमें मुख्य मुकाबला भाजपा की बाई साहब यादव और कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह के बीच था। उम्मीदवारों में 8 निर्दलीय भी थे। चुनाव के दौरान यहां 1 लाख 91 हजार 9 मतदाताओं में से 1लाख 47 हजार 64 नें मताधिकार का उपयोग किया था। इसमें 80677 पुरूष है और 66487 महिलाएं हैं। मुंगावली में 77.05 फीसद मतदान हुआ था। कांग्रेस के महेंद्र सिंह कालूखेड़ा के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। 1985 से 2013 के बीच में कोई भी एक पार्टी यहां पर लगातार चुनाव नहीं जीती है। इसमें 4 बार कांग्रेस और तीन बार बीजेपी ने कब्जा जमाया है। रिपोर्ट यशपाल सिंह 
EDIT DHERENDRA RAIKWAR
Jhansidarshan.in