झाँसी | आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं | कहीं भी कोई अराजक तत्व किसी प्रकार की कोई अनहोनी ना कर दे इसको लेकर आज शहर कोतवाली परिसर में समस्त पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों तथा नगर के संभ्रांत नागरिकों की मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया | जहाँ सभी ने महाशिवरात्रि पर्व पर आ रहीं परेशानियों से अधिकारियों को अवगत कराया | अधिकारियों ने नगरवासियों की समस्याओं को सुनते हुए सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निराकरण करने के आदेश दिए |
इस अवसर पर सीडीओ ए दिनेश कुमार, एसएसपी जे के शुक्ला, एडीएम, नगर मजिस्ट्रेट, अपर नगर आयुक्त, सीओ सिटी, रामेश्वर मिश्रा, संतराम पेंटर सहित नगर के गढ़मान्य नागरिक उपस्थित रहे |
रिपोर्ट-=आयुष साहू