झाँसी | बुंदेलखंड के झाँसी मंडल में मंडल मंडलायुक्त के पद पर नियुक्त श्रीमती कुमुदलता श्रीवास्तव ने आज पत्रकारों से वार्ता करते हुए झाँसी मंडल की आवश्यक जानकारियों को हासिल किया | वही नवागंतुक मंडलायुक्त ने अपनी पहली मुलाक़ात में सभी से सहयोग की अपील की | 1983 पीसीएस बैच में चयनित प्रशासनिक अधिकारी के रूप में सफर करने वाली नवागंतुक मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव का झाँसी मंडल में मंडलायुक्त के पद पर पहला कार्यकाल है | वह इलाहाबाद, बस्ती ,लखनऊ सहित कई जनपदों में अपनी सेवाएँ दे चुकी हैं | इसके साथ ही इन्होने लखनऊ में विशेष सचिव के पद पर रहकर अपनी सेवाएं दी है | उन्होंने बताया कि झाँसी मंडल के पर्यटन को बढ़ावा तथा यहां पर व्याप्त पानी की समस्या, अन्ना प्रथा जैसी कई गंभीर समस्याओं को दूर करना ही उनका प्रथम लक्ष्य है | महिलाओं पर बढ़ते हुए अत्याचार पर उन्होंने कहा की महिलाओं के ऊपर अत्याचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा लेकिन बेगुनाह पुरुषों पर भी अत्याचार बर्दास्त नहीं किया जाएगा |