• Wed. Mar 18th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने जानी चित्रकूट स्टेशन कर्मियों की समस्याएं:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी | आज वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विपिन कुमार सिंह ने चित्रकूट स्टेशन पर कार्यरत समस्त रेल कर्मचारियो से वार्तालाप किया |
इस दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने कर्मचारियों से उनके कार्य के सम्बंधित एवं निजी परेशानियों से सम्बंधित जानकारी प्राप्त की और सम्बंधित अधिकारियों एवं अन्य विभागों से वार्तालाप कर उन परेशानियों का निराकरण करने को कहा |
इस दौरान अमित सुदर्शन सहायक वाणिज्य प्रबंधक, अमित मिश्र मुख्य वाणिज्य निरीक्षक झाँसी एवं संजय कुमार मुख्य वाणिज्य निरीक्षक बांदा
उपस्थित रहे |

Jhansidarshan.in