• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

बाइक से गिरकर घायल : रिपोर्ट – दयाशंकर साहू

मोंठ/झाॅसी -थाना पूॅछ क्षेत्र के ग्राम खिल्ली के पास एक बाइक असंतुलित होकर गिर गई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि थाना गुरसराय क्षेत्र के ग्राम पठा निवासी दुर्गेश पुत्र शिव सिंह उम्र 19 वर्ष, देवेंद्र पुत्र नारायणदास उम्र 23 वर्ष दोनों बाइक से उरई से झांसी की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह थाना पूॅछ क्षेत्र के ग्राम खिल्ली के निकट पहुंचे तभी उनकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा दोनों घायलों का इलाज किया गया।

Edit – Dherendra Raykwar moth

Jhansidarshan.in