एरच/झाँसी – नारी सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत थानाध्यक्ष व सी ओ ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। नारी एवं नवयुवतियों को जागरुक करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन द्वारा एक पहल चलाई गई। जिसमें गरौठा सी ओ वलधारी सिंह व एरच थानाध्यक्ष बीएल यादव ने पुलिस की इस पहल को सफल बनाने के लिए आज सेठ रामदास मेमोरियल महाविद्यालय में एरच थानाध्यक्ष द्वारा महाविद्यालय में मौजूद छात्राओं का मार्गदर्शन किया एवम उन्होंने कहा कि पुलिस की इस पहल को सफल बनाने के लिए वह अपना पूरा प्रयास करेंगे कि पुलिस की यह पहल सफल हो सके। मार्गदर्शन के बाद एक कार्यशाला ली गई। जिससे लड़कियों में काफी जागरूकता आई। अपने क्षेत्र के आसपास की खबरें देखने एवं पढ़ने के लिए झांसी दर्शन से देखते रहिए धीरेन्द्र रायकवार की रिपोर्ट