झाँसी | समाजवादी पार्टी के अधिकृत महापौर प्रत्याशी राहुल सक्सेना के समर्थन में आज आखिरी दिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित स्थानीय नेता तथा कार्यकर्ताओं द्वारा पूरी दमख़म के साथ जनसंपर्क किया गया |
वार्ड नंबर 11, 38, 54 में राज्यसभा सांसद डॉ चंद्रपाल सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य में जनसंपर्क करते हुए सभाषद प्रत्याशियों सहित महापौर प्रत्याशी राहुल सक्सेना के लिए वोट की अपील की गई | इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष
सुदेश पटेल, संग्राम सिंह यादव, फारुख शेख, शकील खान, बंटी खटीक, विश्वप्रताप सिंह, पप्पे राइन, आमिर खान, अब्दुल हमीद, हनीफ मंसूरी उपस्थित रहे |
इसी क्रम में वार्ड नंबर 26 में पूर्व एमएलसी श्याम सुन्दर सिंह यादव के नेतृत्व में जनसम्पर्क किया गया | इस अवसर पर पंजाब सिंह यादव, हर्ष सोलंकी उपस्थित रहे |
वार्ड नं 54, 03 में जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में जनसम्पर्क किया गया | इस दौरान अवरार अली, नवीन यादव, धर्मेंद्र यादव, साइमन डेनियल, आरिफ खान, छोटू यादव उपस्थित रहे |
वार्ड नं.21 में लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पाल द्वारा जनसम्पर्क किया गया | वार्ड नं.24 में प्रदेश सचिव संत सिंह सेरसा द्वारा जनसम्पर्क किया गया | इस दौरान रोहित राय, आकाश, ऋषि भटनागर, हरीश भटनागर, अरविन्द कुमार, आयुष सरकार, चक्रेश खरे उपस्थित रहे | इस दौरान महापौर प्रत्याशी राहुल सक्सेना ने कहा कि नगर निगम में आधुनिक सुविधा के साथ एकल महिलाओं व् निराश्रित बच्चों को आश्रम की व्यस्था की जायेगी | नगर निगम में संविदा सफाई कर्मचारियों को नियमित करने की प्राथमिकता होगी | नगर निगम में निर्धन बच्चों को प्राथमिक शिक्षा के लिए निःशुल्क व्यस्था की जायेगी | समाजवादी शासनकाल में फुटपाथ व्यापारियों की हमेशा मदद हुई है | उनको स्वतंत्र रूप से व्यापार करने के लिए पंजीकरण तथा पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की व्यस्था की जायेगी |
फुटपाथ व्यापारी स्वतंत्र रूप से करेंगे व्यापार-राहुल सक्सेना
