मोंठ/झाँसी –थाना समथर क्षेत्र के ग्राम लावन में एक व्यक्ति छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोपहर में ग्राम लावन निवासी निवासी राजेंद्र साहू पुत्र हर प्रसाद साहू छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक होने पर झाँसी अस्पताल रेफर कर दिया गया।