• Thu. May 28th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

जालौन में महिलाओं के बीच संग्राम: नाला निर्माण को लेकर चलीं लाठियां-घूंसे, वीडियो वायरल

ByNeeraj sahu

May 28, 2026

जालौन में महिलाओं के बीच संग्राम: नाला निर्माण को लेकर चलीं लाठियां-घूंसे, वीडियो वायरल

जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के लोना गांव में सरकारी नाला निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों की महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गाली-गलौज के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि गांव में चल रहे सरकारी नाला निर्माण को लेकर पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद खुन्नस खाए दबंग कोटेदार पक्ष ने पड़ोसी महिलाओं के साथ मारपीट कर दी। देखते ही देखते मामला उग्र हो गया और दोनों पक्षों की महिलाएं सड़क पर भिड़ गईं।
वायरल वीडियो में महिलाएं एक-दूसरे को पकड़कर मारपीट करती नजर आ रही हैं, जबकि मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। गांव में हुई इस घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। जालौन कोतवाली पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है और वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर,

Jhansidarshan.in