अकुशल, अर्द्धकुशल व कुशल श्रेणी की न्यूनतम मजदूरी दरें निर्धारित
———————
झांसी: उप श्रम आयुक्त किरन मिश्रा ने अवगत कराया है कि अपर श्रम आयुक्त नोएडा द्वारा दिनाक 10.04.2026 के माध्यम से जनपद गौतमबुद्ध नगर, नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में श्रम अशांति के परिणामस्वरूप कतिपय औधोगिक इकाइयों के नियोक्ताओं और कर्मकारों के प्रतिनिधियों के मध्य हुई चर्चाओं के परिणाम के उपरान्त उच्च स्तरीय समिति ने श्रम एवं सेवायोजन विभाग से एक रिपोर्ट मांगी गयी जिसमें यह परिलक्षित हुआ है कि न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 के अधीन, उ०प्र० में 74 अनुसूचित रोजगारों में न्यूनतम मजदूरी दरें, अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर, जुलाई 2012 से दिसंबर 2012 की अवधि के लिए 216 अंको का औसत सूचकांक लेकर अवधारित की गयी थी।
उन्होंने बताया कि तत्पश्चात जुलाई 2017 से दिसंबर 2017 की अवधि के लिए 301 अंकों के औसत सूचकांक के आधार पर न्यूनतम मजदूरी का पुनरीक्षण वर्ष 2017 में होना था जो 01.04.2019 से प्रभावी होना था, इसके अलावा जुलाई 2023 से दिसंबर 2023 की अवधि के लिए 400 अंकों के औसत सूबकांक के आधार पर पुनरीक्षण दिनाक 01.04.2024 में होना था, फिर दिसंबर 2025 के लिए 425 अकों के औसत सूचकांक के आधार पर पुनरीक्षण दिनाक 01.04.2026 से होना हैं।
अतः श्रम आयुक्त के आदेश संख्या 1477 84 (एम डब्लू) / 15 दिनाक 25.03.2026 (ईट भट्ठों में रोजगार को छोडकर जहां मजदूरी प्रति पीस रेट के आधार पर निर्धारित) का अतिक्रमण करके और उ०प्र० साधारण खण्ड अधिनियम 1904 की धारा 21 के साथ पठित संयुक्त प्रान्त औधोगिक विवाद अधिनियम 1947 के धारा 3(ख) द्वारा प्रदत्त शक्तियों के क्रम में अंतरिम राहत के रूप में कर्मकारों को अनुसूची में लिखित दरों पर न्यूनतम मजदूरी दी जायेगी।
उ०प्र० के नगर निगम वाले जनपदों हेतु न्यूनतम मजदूरी दरें (श्रेणी द्वितीय) के अन्तर्गत अकुशल श्रेणी में दिनाँक 01.04.2026 से प्रभावी मजदूरी रू 12241,
परिवर्तनीय महंगाई भत्ता (रुपय में) 765 कुल 13006 रूपये एवं अर्द्ध कुशल श्रेणी में मजदूरी 13464 रूपये, परिवर्तनीय महंगाई भत्ता 842 रूपये कुल 14306 तथा कुशल श्रेणी में मजदूरी 15082 रूपये, परिवर्तनीय महंगाई भत्ता 943 सहित कुल 16025 रूपये निर्धारित मजदूरी दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश में प्रथम श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी के जनपदों से भिन्न जनपदों हेतु न्यूनतम मजदूरी दरें (श्रेणी तृतीय) के अन्तर्गत अकुशल श्रेणी में दिनाँक 01 अप्रैल 2026 से प्रभावी मजदूरी रू 11629, परिवर्तनीय महंगाई भत्ता (रुपये में) 727 कुल 12356 रूपये एवं अर्द्ध कुशल श्रेणी में मजदूरी 12791 रूपये, परिवर्तनीय महंगाई भत्ता 799 रूपये कुल 13590 रूपये तथा कुशल श्रेणी में मजदूरी 14328 रूपये, परिवर्तनीय महंगाई भत्ता 896 सहित कुल 15224 रूपये निर्धारित मजदूरी दी जाएगी।