• Fri. May 1st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

गेहूं क्रय केन्द्र पर आने वाले कृषकों से गेहूं खरीद हेतु मानकों का शत प्रतिशत अनुपालन पूर्ण करें केंद्र प्रभारी : अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व

ByNeeraj sahu

May 1, 2026
गेहूं क्रय केन्द्र पर आने वाले कृषकों से गेहूं खरीद हेतु मानकों का शत प्रतिशत अनुपालन पूर्ण करें केंद्र प्रभारी : अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व*
*परिवहन ठेकेदार से समन्वय स्थापित कर क्रय गेहूं का सम्प्रदान एफसीआई को कराएं*
*अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने किया गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण*
——————-
         झांसी: अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री वरुण कुमार पाण्डेय द्वारा भोजला मण्डी परिसर स्थित खाद्य विभाग के गेहूँ क्रय केन्द्र भोजला प्रथम, गल्ला मंडी परिसर ‌भोजला स्थित गेंहू क्रय केन्द्र भोजला द्वितीय (विपणन शाखा) तथा खाद्य विभाग के गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया।
         गेहूँ क्रय केन्द्र भोजला प्रथम‌ के निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी श्री विनय कुमार सिंह, एएमओ तथा श्री जगदीश सिंह, विपणन सहायक मौके पर उपस्थित पाए गए। केन्द्र पर बैनर प्रद‌र्शित एवं 15 गांठ बोरे उपलब्ध मिले। केन्द्र पर कुल 110 कृषकों से 7711 कुन्तल गेहूं खरीद की जा चुकी है‌। निरीक्षण के समय कृषक श्री बृजेश कुमार, ग्राम बड़ा‌गांव के गेहूँ की तौल प्रारम्भ रही। केन्द्र से कुल 4350 कुन्तल गेहूँ का सम्प्रदान किया जा चुका है।
      गल्ला भण्डी परिसर ‌भोजला स्थित गेंहू क्रय केन्द्र भोजला द्वितीय (विपणन शाखा) के औचक निरीक्षण में केन्द्र प्रभारी श्री राहुल शर्मा उपास्थित मिले। मौके पर श्री उधम सिंह, मुस्तरा के गेहूँ की तुलाई चल रही थी। केन्द्र प्रभारी द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 24 अप्रैल 2026 तक 145 कृषकों से 9262 कुन्तल की खरीद की जा चुकी है एवं भारतीय खाद्य विभाग के 2643 कु० गेहूं का सम्प्रदान किया जा चुका है। केन्द्र पर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण रहीं।
        खाद्य विभाग के गेहूं क्रय केंद्र के औचक निरीक्षण में मौके पर केन्द्र प्रभारी श्री पवन कान्त उपस्थित रहे एवं 150 कृषकों से 9450 कुन्तल गेहूं खरीद स्टॉक पंजिका में दर्ज पायी गई।
       अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री वरुण कुमार पाण्डेय ने मौके पर केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि सम्बन्धित परिवहन ठेकेदार से समन्वय स्थापित करते हुए तीव्र गति से क्रय गेहूँ का सम्प्रदान एफसीआई में कराना सुनिश्चित करें, साथ ही क्रय केन्द्र पर आने वाले कृषकों से नियमानुसार मानक अनुरूप गेहूँ क्रय करना सुनिशित करें।
Jhansidarshan.in