• Fri. May 1st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन करें 15 मई तक

ByNeeraj sahu

May 1, 2026
माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन करें 15 मई तक*
———————-
         झांसी : जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राम किशोर ने अवगत कराया है कि माटीकला बोर्ड द्वारा जनपद में माटीकला कौशल विकास योजना में जनपद को 20 प्रशिक्षार्थियों के चयन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस योजनान्तर्गत माटीकला के पराम्परागत कारीगरों/शिल्पकारों को 15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र कालपी द्वारा कराया जाएगा, जो पूर्णत अवासीय होगा, प्रशिक्षण अवधि में प्रतिदिन की दर से प्रशिक्षु वृत्ति नियमानुसार प्रत्येक प्रशिक्षार्थी को प्रदान की जायेगी।
         उन्होंने बताया कि इस योजना में कोई भी कारीगर, बेरोजगार महिला, पुरुष व्यक्ति अपना आवेदन ऑनलाइन माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण योजना में कर सकता है। आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष एवं साक्षर होना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन हेतु विभागीय पोर्टल www.upmatikalaboard.in पर दिनांक 15 मई 2026 तक आवेदन कर सकते है, चयन में महिलाओ एंव युवा उद्यमियों को प्राथमिकता प्रदान की जायेगी, अधिक जानकारी हेतु इच्छुक अभ्यार्थी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय इलाइट सिनेमा के पीछे सिविल लाइन झॉसी एंव दूरभाष संख्या 0510 2441227 तथा मो० 7408410797 पर सम्पर्क कर सकते है।
Jhansidarshan.in