*जालौन में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से मिली राहत*
जालौन जनपद में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि भी हुई, जिससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है।
कोंच, उरई और माधौगढ़ में बारिश दर्ज की गई। हालांकि, इस बारिश के साथ आए आंधी-तूफान ने जनजीवन को कुछ हद तक प्रभावित भी किया। खासकर कोंच क्षेत्र में तेज हवाओं और बारिश के चलते कई घंटों से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है।
बताया जा रहा है कि कई घंटों से बिजली गुल है, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर फॉल्ट ढूंढने और उसे ठीक करने में जुटी हुई हैं। विधुत विभाग का कहना है कि सप्लाई बहाल होने में अभी कुछ और समय लग सकता है।
फिलहाल, जहां एक ओर मौसम ने राहत दी है, वहीं दूसरी ओर बिजली बाधित होने से लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।