• Fri. Apr 17th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झांसी मंडल का शानदार प्रदर्शन — iGOT साधना सप्ताह में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान

ByNeeraj sahu

Apr 17, 2026

झांसी मंडल का शानदार प्रदर्शन — iGOT साधना सप्ताह में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान

विज्ञान भवन, नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितेंद्र सिंह द्वारा मंडल रेल प्रबंधक सम्मानित
iGOT कर्मयोगी भारत साधना सप्ताह के अंतर्गत आयोजित नेशनल लर्निंग वीक (02 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026) के दौरान झांसी रेल मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर एक गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक उपलब्धि अर्जित की है।
झांसी मंडल ने प्रशिक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय सक्रियता प्रदर्शित करते हुए 77.44% कर्मचारियों द्वारा निर्धारित 4 घंटे का प्रशिक्षण कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण कराया। यह उपलब्धि मंडल में सुदृढ़ प्रशिक्षण संस्कृति, जागरूकता तथा प्रभावी कार्यान्वयन का सशक्त प्रमाण है।
यह सफलता मंडल रेल प्रबंधक, झांसी, श्री अनिरुद्ध कुमार के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच एवं प्रेरणादायक मार्गदर्शन का परिणाम है। वहीं, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, श्री राजेश कुमार शर्मा ने मुख्य समन्वयक एवं आयोजक के रूप में उत्कृष्ट प्रबंधन क्षमता का परिचय देते हुए iGOT कर्मयोगी भारत साधना सप्ताह को व्यापक स्तर पर सफल बनाया, जिससे बड़ी संख्या में कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित हुई और झांसी मंडल को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुआ।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार को माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, श्री जितेंद्र सिंह द्वारा विज्ञान भवन, नई दिल्ली में सम्मानित किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सतीश कुमार की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाया।
i-GOT कर्मयोगी भारत साधना सप्ताह के अंतर्गत उत्तर मध्य रेलवे के सभी मंडलों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जो संगठन की कार्यक्षमता, प्रशिक्षण के प्रति प्रतिबद्धता एवं मानव संसाधन विकास में अग्रणी भूमिका को पुनः स्थापित करता है। इस उपलब्धि के लिए मुख्यालय प्रयागराज से प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री मुदित चंद्रा को भी सम्मानित किया गया।
यह उल्लेखनीय सफलता कार्मिक विभाग के नेतृत्व में झांसी मंडल के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पण, सक्रिय सहभागिता एवं उत्कृष्ट टीमवर्क का प्रतिफल है। यह उपलब्धि न केवल संगठन के लिए गर्व का विषय है, बल्कि भविष्य में भी उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करने हेतु निरंतर प्रेरणा प्रदान करती रहेगी।

Jhansidarshan.in